पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी शिव कुमार पिता प्रेमिलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी क्लेश अनिकेत श्री लाल और गीता चारों ने डोलरिया में तालाब के पास फरियादी के साथ गलौज कर मारपीट की पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।