गोपालगंज: बंजारी मोड़ के पास NH-27 पर ट्रक ने गश्ती जीप को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
नगर थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर बंजारी मोड़ के पास रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गश्ती पर निकली पुलिस जीप को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जीप सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया