जसराना: जसराना तहसील में ग्रामीणों ने जमीन खाली कराने को लेकर किया धरना प्रदर्शन
जसराना तहसील में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज के पास रहने वाले 100 से अधिक महिला और पुरुष ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उन्हें 2001 में पट्टो की जगह मिली थी, जिस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास भी बने हुए हैं। उसी जगह को अब खाली करने के लिए कहा जा रहा है।