नगरी: सांकरा के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 2 लोग घायल
सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार जीड़ार मैनपुर निवासी गुलाल मरकाम रविवार की शाम ग्राम सांकरा से ट्रैक्टर में छड़, जाली एवं अन्य निर्माण सामग्री लेकर अपने गांव जा रहा। तभी सांकरा से कुछ दूर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में गुलाल मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर में सवार 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।