बास्तानार महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम उठाते हुए, जनपद पंचायत बास्तानार ने गुरुवार दोपहर 12 बजे ब्लॉक में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट और रस्सा-कसी का सफल आयोजन किया गया । इस पहल ने न केवल महिलाओं को अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए भी उन्हें प्रेरित किया।