करेरा: टीला गांव में होली की भाईदूज के अवसर पर लठ्ठमार होली आयोजित,नगाड़ों की धुन पर गाई चौकड़िया,महिलाओं ने बरसाए लठ्ठ
करैरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को शाम 6 बजे टीला गांव में गली गली में भाई दूज के अवसर पर लठ्ठमार होली आयोजित की गई इस लठ्ठमार होली पर महिलाओं ने फाग चौकड़िया गाने वाले लोगों पर लठ्ठ बरसाए है बुंदेलखंड में फाग उत्सव का बहुत महत्व है नगाड़ा बजाकर चौकड़िया गाई जाती है लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं