NH-44 स्थित गोविंद सागर बांध पुंछा के पास दो मोटरसाइकिलों की शुक्रवार दोपहर करीबन 12:30 बजे आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों की टीम ने मध्य प्रदेश निवासी नन्ही बाई उम्र करीबन 65 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं अन्य 2 का जिला अस्पताल में इलाज जारी था। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।