अजयगढ़: नगरपरिषद की दुकानों के आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप नीलामी निरस्त करने की मांग को लेकर sdm के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Ajaigarh, Panna | Jul 11, 2024 अजयगढ़ कस्बे में छोटी फील्ड के बगल में नगर परिषद अजयगढ़ में नवनिर्मित दुकानों की नीलामी स्थगित करने की मांग को लेकर स्थानीय देवेंद्र सिंह के द्वारा एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमे नीलामी स्थगित कर दोबारा नियम अनुसार आरक्षण संपादित करवाने के बाद नीलामी संपन्न करवाने की मांग उठाई गई है।