कैलारस थाना के आंतरी में किराने की दुकान से बीती रात चोरी का प्रयास करते हुए चोर का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कैलारस में दिनांक 16 जनवरी को शाम करीब 5:00 से 7:00 बजे के बीच वायरल हुआ है। वही पुलिस ने वीडियो को लेकर लोगो से चोर की पहचान करने की अपील की है, साथ ही कहा है कि चोर की पहचान बताने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाएगा।