रामपुर: पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने नगर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया, कोतवाल को दिए जरूरी निर्देश
Rampur, Rampur | Mar 6, 2025 पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने नगर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने कोतवाली में रजिस्टर, बैरेक, माल खाना इत्यादि चीजों को चेक किया। इस दौरान व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश नगर कोतवाली कोतवाल को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने दिए हैं। यह निरीक्षण गुरुवार की रात्रि में 9:30 बजे किया गया है।