इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 05 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित विशाल छात्र महापंचायत की तैयारियों को लेकर प्रगतिशील छात्र संगठन मंच ने बुधवार को रिपोर्टर्स क्लब में प्रेसवार्ता आयोजित की। इसमें समाजवादी छात्रसभा, एनएसयूआई, दिशा, आइसा, एसएफआई सहित लगभग सभी प्रगतिशील छात्र संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच ने बताया कि महापंचायत को विश्वविद्यालय के ज्यादातर छात्र सं