मावली: बाठेड़ा खुर्द में प्रमुख शक्तिपीठों में ज्वारों का विसर्जन, महाकाली को लगाया साढ़े 5 क्विंटल नुक्ती का भोग
Mavli, Udaipur | Oct 1, 2025 उदयपुर जिले के बाठेड़ा खुर्द में शारदीय नवरात्रा पर बुधवार शाम 6 बजे नवमी तिथि पर शक्तिपीठों एवं देवरों में ज्वारो का विसर्जन किया गया। बाठेरडा खुर्द के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकाली मन्दिर पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे श्रदालुओ के आने का क्रम जारी रहा। शारदीय नवरात्रा का अंतिम दिन होने से माताजी का भव्य श्रंगार किया गया। वही हवन किया गया।