बाह: पिनाहट में एसडीएम ने चंबल नदी का लिया जायजा, 38 गांव बाढ़ से प्रभावित
पिनाहट में चंबल नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए उप जिलाधिकारी बाह हेमंत कुमार ने बुधवार सुबह 11 बजे पिनाहट घाट व तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की। चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान 130 मीटर के करीब पहुंच चुका है। तेज बहाव और उफान के कारण नदी में बाढ़