सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली
Sadar, Varanasi | Feb 21, 2024 वाराणसी सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षातास्त्र विभाग के बीएड द्वितीय वर्ष के पांच दिवसीय स्काउट/गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन सामुदायिक सेवा कार्यक्रम व मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसको सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।