रफीगंज शहर के डाक बंगला के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस में एक बाइक पर लदे सात बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार संध्या 6 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि बदेपुर गांव गुड्डू कुमार एवं नाथू बिगहा निवासी बिनेश को सात बोतल कुल 2.625 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा इसके पास से एक बाइक को जप्त किया गया है।