बड़ी सादड़ी उपखंड के बांसि में श्रमण संघीय महासती अर्पणप्रज्ञा मसा के सान्निध्य में गुरुदेव रोशन लाल महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गुणानुवाद सभा हुई, जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने एकासन व्रत और धर्म आराधना की। महासती ने तप, त्याग, संयम और सद्कर्म के महत्व पर प्रवचन दिया।