पूर्णिया पूर्व: कसबा पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सदर अनुमंडल के कसवा थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल कि रात्रि संझेली गांव स्थित पंचायत सरकार भवन पक्की सड़क के पास ग्रामीण चिकित्सक मो. एकलाख कि अपराधियो ने हत्या कर दिये जाने के मामले का कसबा पुलिस ने सफल उदभेदन करते हुए कांड में संलिप्त राजु कुमार महतों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के पास से छिनी गयी बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया है।