अम्बाला: वर्क वीजा लगवाने के नाम पर गांव बिशनगढ़ के व्यक्ति से चंडीगढ़ की फर्म ने की 139000 रुपए की ठगी पुलिस ने किया तीन केस दर्
Ambala, Ambala | Jan 27, 2024 गांव बिशनगढ़ के व्यक्ति के साथ कनाडा में वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर चंडीगढ़ की एक इमीग्रेशन फर्म ने एक लाख 39000 रुपए की ठगी को अंजाम दे दिया। मामला मार्च 2023 का है।जिसकी शिकायत व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को दी थी, मामला थाना नग्गल पुलिस को भेज दिया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फर्म के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया है।