भिंड नगर: माधौगंज हाट में नाली में मिला अधेड़ का शव, सोशल मीडिया से परिजनों को मिली खबर, पुलिस ने शुरू की जांच
भिंड के माधौगंज हाट में 55 वर्षीय अधेड़ राजकुमार दोहरे का सब नाले में पड़ा मिला जिसकी जानकारी परिजनों को सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए लगी तो उन्होंने इस बात की सूचना आज रविवार के रोज सुबह 11:00 बजे सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को दी पुलिस ने अधेड़ के सब को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के डेड हाउस भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है