बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक पौराणिक धार्मिक अजेय दुर्ग कालिंजर में विराजमान भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ा है। वही आज नए साल की शुरुआत में श्रद्धालुओं नें भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन करने की शुरुआत की है। इसी क्रम में सुबह से ही दुर्ग के ऊपर भगवान नीलकंठ महादेव के भक्तों का आना शुरू हो गया है।