तालबेहट: तेरईफाटक हाइवे पर बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरा, गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
हाईवे 44 ग्राम तेरईफाटक पर सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के द्वारा घायल युवक को उपचार को लिये स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहॉं डॉक्टरों के द्वारा घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।