इंदौर: पालदा में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, पिता ने ज़मीन गिरवी रखकर इंदौर में पढ़ाई के लिए भेजा था
Indore, Indore | Feb 12, 2025 इंदौर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र की पालदा इलाके की पवनपुरी कॉलोनी में छात्रा श्रुति चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जहां मृतका श्रुति और उसकी सहेली रेनु सड़क पार कर रही थी। तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। श्रुति को सिर में गंभीर चोट आई। जबकि रेनु के हाथ और पैर में चोटें आईं। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।