देशभर में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओं का असर अब सहारनपुर में भी दिखाई देने लगा है। शहर की कई गैस एजेंसियों के बाहर इन दिनों लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद उन्हें 24 से 48 घंटे तक इंतजार करने को कहा जा रहा है।