हरदोई: हरदोई में न्यायालय सुरक्षा में तैनात 2020 बैच के सिपाही ने लगाई फांसी, आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
Hardoi, Hardoi | Jan 15, 2026 हरदोई में शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के प्रगति नगर मोहल्ले में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,जब न्यायालय सुरक्षा में तैनात 2020 बैच के सिपाही का शव उसके किराए के कमरे में फांसी पर लटका मिला।मृतक की पहचान गौरव प्रजापति निवासी ग्राम खैरुल्लापुर,थाना नजीबाबाद,जनपद बिजनौर के रूप में हुई है।घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।