पलेरा: टोरिया गांव के पास छोटा हाथी वाहन ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में महिला हुई घायल
शिकायतकर्ता पार्वती कुशवाहा ने बताया कि वह अपने खेत से घर की ओर जा रही थी तभी तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। जिसका उपचार स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में किया गया। घायल महिला के बयानों के आधार पर पलेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।