मखदुमपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों, शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विद्या की देवी मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गईं। सुबह 10 बजे से 4 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा स्थलों पर देखी गई।