एगारकुंड: एगारकुंड प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने दिया एक दिवसीय धरना
एगारकुंड प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत मोदी के अध्यक्षता में झारखंड सरकार के खिलाफ दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। इस अवसर पर झारखंड सरकार के कार्यशैली पर कई सवाल उठायें गयें। इस दौरान धरना में शामिल निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा सीजीएल की परीक्षा में मनमानी की गई है।