जुरहरा थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी ओम प्रकाश मीणा के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले में करीब 6 साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी अपराधी मौसम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अनुसंधान जारी है पुलिस द्वारा कार्यवाही का प्रेस नोट मंगलवार रात 7 बजे किया जारी।