कटंगी से वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लखनवाड़ा में दो बाइक के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिंड़त हो गई। इस हादसे में 55 वर्षीय शख्स गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसे कटंगी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।