केरसई: केरसई के रूसु के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
केरसई थाना क्षेत्र के रुसु के पास मंगलवार को 3:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में हेरमन नामक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया जहां उपचार चल रही है ।बताया गया कि वह सिमडेगा से घर लौट रहा था, इसी दौरान नियंत्रण खो गया और गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट लगी फिलहाल इलाजरत है।