कोलगवां थाना के टिकुलिया टोला में जालिम पति सत्यम मर्केल ने अपनी ब्याहता पत्नी शशि मर्केल के साथ जमकर मारपीट कर दी । मारपीट के पीछे कोई वजह है अभी सामने निकल कर नहीं आई है । पति की आए दिन की प्रताड़ना और मारपीट तंग आकर घायल पत्नी शशि ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी । शुक्रवार की सुबह 1130 बजे पुलिस घायल पत्नी शशि का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है ।