जमुई: सोनो बाजार के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 26, 2024 सोनो प्रखंड अंतर्गत सोनो बाज़ार के पास गुरुवार की दोपहर बाद 2:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन असंतुलित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।