लखनपुर: मानपुर के प्राथमिक शाला में प्रभात फेरी पर लगाया गया उल्टा तिरंगा झंडा, शिक्षकों ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मानपुर के मानपुर प्राथमिक शाला स्कूल में प्रभात फेरी के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा लगाकर पूरे गांव पर प्रभात फेरी करवाया गया ग्रामीणों ने कहा राष्ट्रीय ध्वज का किया गया अपमान, मानपुर के मिडिल स्कूल तथा दो प्राथमिक स्कूल एवं आंगनबाड़ी का कार्यक्रम मानपुर प्राथमिक शाला में हुआ संपन्न