जबलपुर में आंगनवाड़ी पोषाहार से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। यह राशन बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए भेजा जाता है। वहीं प्रशासन ने छापा मारकर भारी मात्रा में सरकारी राशन जब्त किया है यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई। जांच में सामने आया कि राशन निजी घर में छिपाकर रखा गया था। इस घटना से पूरे सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं।