नावकोठी: नावकोठी में खनन विभाग द्वारा लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, बुढी गंडक नदी घाट पर होगा बालू खनन
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में खनन विभाग वन एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बालू खनन हेतु दिए गए टेंडर की जानकारी उपस्थित किसानों को और आम ग्रामीणों को दी गई। इसमें एडीएम,खनन पदाधिकारी एवं वन पर्यावरण विभाग के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।