बलियापुर: बलियापुर सीओ ने पत्थर लदे पांच हाइवा वाहन किए ज़ब्त, थाना लाया गया, जांच जारी
बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने गुरुवार मध्य रात्रि 1:30 बजे दुधिया मोड़ के पास पत्थर लदे पांच हाइवा वाहन को जप्त किया है। सीओ ने इसकी सूचना जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर चन्द्र द्विवेदी को दी। सूचना पाकर श्री द्विवेदी ने बलियापुर थाना पहुंचकर पांचों हाइवा का सीजर काटकर थाना को सुपूर्द कर दिया गया है