मैनपुरी: करहल क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
थाना करहल क्षेत्र के ग्राम टकईया निवासी अंजू पत्नी सतीश चंद्र का बीती मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया है।