मेरठ: मेरठ में दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली, सात राउंड फायरिंग, दोनों की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश का मामला
Meerut, Meerut | Feb 6, 2026 मेरठ में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम 4 बजे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें असलम और शुऐब नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म इलाके की है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जुट गई है।