हापुड़: कलेक्टर गंज में कार से निकलते ही स्टेशनरी व्यापारी को आया हार्ट अटैक, सीपीआर देकर बचाई गई जान, सीसीटीवी आया सामने
जनपद हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र कलेक्टर गंज में कार से निकलते ही स्टेशनरी व्यापारी राजीव को हार्ट अटैक आ गया और तभी मुंह के बल सड़क पर गिर पड़े मौके पर मौजूद राजीव के साथी सोनू ने सीपीआर देना शुरू किया और आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां अब राजीव की हालत ठीक बताई जा रही है और पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका फोटो सामने आया है।