कानपुर: कोहना में गंगा किनारे रानी घाट पर दिखा मगरमच्छ,क्षेत्र में दहशत का माहौल
कोहना में गंगा किनारे रानी घाट पर मगरमच्छ देखने के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद मदन बाबू ने जानकारी दी कि मगरमच्छ दिखने के बाद से ही क्षेत्रीय लोग दहशत में है।वन विभाग को सूचना दी गई है,वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को ढूंढने का प्रयास कर रही है।