मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में दबंगों द्वारा पीड़िता की जमीन पर किया जा रहा जबरन कब्जा, पीड़िता ने डीएम कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
भोगांव थाना क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी मीनाक्षी पत्नी मोहन लाल ने डीएम कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि दबंगों के द्वारा उनकी जमीन पर जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़िता ने डीएम कार्यालय पहुंच दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमीन पर कब्जा रूकवाये जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।