बिहिया: आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बिहिया आरक्षण काउंटर का लिया जायजा
Behea, Bhojpur | Aug 4, 2024 बिहिया स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर का आरा आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने आज शनिवार को जायजा लिया। इसको लेकर अफरातफरी मची रही। बताया जा रहा है कि आरक्षण काउंटर पर दलाल द्वारा टिकट बनाने जाने की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने तत्काल टिकट के समय काउंटर पर पहुंच जायजा लिया। इस दौरान लाईन में लगे यात्रियों से पूछताछ,नाम,पता मिलान किया गया ।