जसवंतनगर: BSF निरीक्षक उगेश चंद्र यादव का जसवंतनगर में स्वागत, 40 साल की सेवा के बाद पैतृक गांव लौटे, विधायक प्रतिनिधि भी शामिल
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए जसवंतनगर के ग्राम भीखनपुर निवासी उगेश चंद्र यादव का क्षेत्र में भारी संख्या में महिला पुरुषों ने जोरदार भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए गए। पठान कोट में BSF में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत हुए उगेश यादव ने 40 वर्षा देश की सेवा की है।