कटनी नगर: पिता की बाइक लेकर बिना बताए घूमने निकले किशोर दुर्घटना का शिकार, इंद्रा नगर में हुआ हादसा
कुठला थाना अंतर्गत इंद्रा नगर ब्रिज के नीचे आज शुक्रवार दोपहर 12:30 मिनट पर दो किशोर घायल अवस्था मे पड़े हुए थे जिन्हें यहां से गुजर रहें रिक्शा चालक ने जिला अस्पताल पहुँछाया। घायल किशोर ने बताया कि वो घर मे बिना बताए अपने पिता की बाइक से अपने दोस्त के साथ घूम रहा था इसी दौरान एक काऱ ने उनकी बाइक को टक्कर मारदी।