मिर्ज़ापुर: प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ने किया मामले का खुलासा
चुनार थाना क्षेत्र के शिव शंकरी धाम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के पास युवक की हत्या के मामले का बुधवार की दोपहर 2:00 बजे एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई थी। आशीष अपने साथी महेंद्र के साथ मिलकर युवक को शराब पिलाने के बाद राहुल की हत्या की थी। अभियुक्तों को पकड़कर जेल भेजा गया।