शिवपुरी-कोलारस नगर से करीब ढाई दर्जन श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार सुबह 8 बजे काली माता मंदिर से कैलादेवी मंदिर (करौली) राजस्थान के लिए पदयात्रा पर रवाना हुआ। इस दौरान नगरवासियों ने सभी श्रद्धालुओं का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाओं के साथ उन्हें विदाई दी।जानकारी के अनुसार श्रद्धालु हर वर्ष इसी तरह पैदल यात्रा कर माता के दर्शन करने जाते है।