महनार: महनार बाजार के न्यू रोड में भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
वैशाली जिले के महनार बाजार स्थित न्यू रोड में बुधवार की देर रात लगी भीषण आग में दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग शिवम रेडीमेड और जितेन्द्र शर्मा के गिफ्ट कॉर्नर में लगी, जो रामानंद शर्मा के मकान में स्थित थीं।रात में उठी आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोग और आसपास के दुकानदार मौके पर पहुँचे और अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी ।