देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा ने पूर्व प्रेमी की हत्या की, प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया, दोनों गिरफ्तार
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 10 दिसंबर को मिली लाश के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 को गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल बड़ागाँव चौकीदार थाने में सूचना दी गई थी कि गहरा नाला जंगल बड़ागाँव में एक लाश पड़ी हुई है।