देवेंद्रनगर: सीएचसी देवेन्द्रनगर में सीबी-नाट मशीन का मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने किया शुभारंभ
रविवार को शाम 5 बजे मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक जैन द्वारा बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्र नगर में टीबी रोगियों को बीमारी के मुताबिक वहीं दवा मिलेगी, जो उनके शरीर में मौजूद टीबी को खत्म कर सकेगी। यह संभव होगा सीबी नॉट मशीन से। टीबी रोगियों का सीबी नॉट मशीन की सहायता से एमडीआर टेस्ट किया जाएगा।