रामगंजमंडी शहर में एक निजी लॉज में ठहरे रोडवेज बस के परिचालक के कमरे से चोरी का मामला सामने आया है। चोर मोबाइल, टिकट डायरी और नगदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिचालक की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे चालक से मिली जानकारी के अनुसार झालावाड़-बकानी रूट पर चलने वाली रोडवेज बस को खड़ी कर लॉज में सोने चले गए थे।